जमशेदपुर: सोमवार को मुसाबनी के बदिया गांव में पूर्णतया नकदी रहित शादी आयोजित हुई। यहां के बदिया गांव के 30 वर्षीय सुभाष नायक की शादी चक्रधरपुर की सुनीता के साथ मुसाबनी में हुई। शादी में आने वाले सभी प्रकार के खर्च जैसे टेंट, राशन, सब्जी, पूजा सामग्री, ज्वैलरी आदि का भुगतान चेक से किया गया। यहां तक कि शादी कराने वाले पुरोहित विकास महापात्रा को भी विधि विधान के एवज में चेक से ही भुगतान हुआ। पूजा में चढावा भी चेक से दिया गया। शादी के ठीक पहले बैंक औफ इण्डिया के प्रबंधक ने शादी स्थल पर पहुंच वर-वधू का संयुक्त बचत खाता खुलवाकर डेबिट कार्ड दिया ।
(आईपीआरडी)




