
Ranchi : भले ही आपके पास बहुत सारे फैशनेबल कपड़े हो, लेकिन तब भी आप हर रोज तैयार होते समय नहीं समझ पाते कि आज क्या पहनें. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आपकी रोज-रोज कपड़े चुनने की परेशानी दूर हो जाएगी. इसके लिए आपको बस थोड़ी सी स्मार्टनेस दिखानी है और अपने वॉर्डरोब में कुछ खास कपड़े एड करने हैं. ये कुछ ऐसे कपड़े हैं जो हर लड़की के वॉर्डरोब में होने चाहिए.
डार्क ब्लू और ब्लैक जींस
हर लड़की की वार्डरोब में डार्क ब्लू और ब्लैक जींस जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ये कभी आउटडेटेड नहीं होती. इसे आप किसी भी टीशर्ट, शर्ट या कुर्ती के साथ मैच करके पहन सकती हैं. आपको बता दें इन दिनों बूट कट जींस एक बार फिर से ट्रेंड में है. इस साल नैरो फिट जींस को अवॉइड करें.

ब्लैक लेगिंग्स
अपनी वार्डरोब में ब्लैक लेगिंग्स भी जरूर रखें, क्योंकि इसे आप कुर्ती, लॉन्ग टॉप, लॉन्ग टीशर्ट और स्कर्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं. यह बहुत आरामदायक होती है, जिस वजह से इसे आप ट्रेवलिंग के टाइम या वॉक के दौरान भी पहन सकती हैं. अगर आप इसे पहनने का सोच रही हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ पहनें.

व्हाइट शर्ट
एक ही लुक से अक्सर लोग बोर हो जाते हैं. जिस वजह से वह उन कपड़ों को इग्नोर करने लगते हैं. तो इसके लिए आप अपने वार्डरोब में एक व्हाइट शर्ट को जरूर शामिल करें. इसे आप अलग अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर हर दम अलग लुक अपना सकती हैं. व्हाइट शर्ट को आप पैंट, जींस, पलाजो और स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं.

डेनिम जैकेट
डेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. हर लड़की के वार्डरोब में एक डेनिम जैकेट तो जरूर ही होनी चाहिए. आप इसे रेगुलर टीशर्ट, प्लेन टॉप, मैक्सी ड्रेस और शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं. ये आपको एक परफेक्ट, कैजुअल और स्मार्ट लुक देती है.

ब्लेजर
सुनने में आपको ये भले ही बोरिंग लग रहा होगा, लेकिन जब कभी आपको कही फॉर्मल्स में जाना हो तो ये आपको एक दम एलीगेंट लुक देगा. आप इसे कैसे भी कैरी कर सकती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा आपका ब्लेजर परफेक्टली फिट होना चाहिए.





