Uncategorized

रांचीः स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट

NEWSWING

Ramgarh, 14 November : झारखंड स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम बुधवार को मोराबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गयी है. कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए रिहर्सल भी की गयी. कल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी कई तरह के कई बदलाव किए गये हैं. राष्ट्रपति के एयरपोर्ट से राजभवन, राजभवन से मोराबादी कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए मॉक ड्रिल भी की गयी.

सज गए हैं टेंट लग चुकी हैं कुर्सियां

स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल में टेंट और स्टेज पूरी तरह से सज गए हैं. कार्यक्रम को देखते हुए शहर के हर चौक चौराहों में पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. मोराबादी मैदान को लाईटिंग से नहा दिया गया है.

1100 जवान लगाए गए हैं सुरक्षा में

1100 जवानों और पुलिस पदाधिकारियों को शहर की सुरक्षा में लगाया गया है. साथ ही 800 ट्रैफिक पुलिस के जवानों को ट्रैफिक व्सवस्था संभालने में लगाया गया है. इसके अलावा मंगलवार को शहर के चौक चौराहों में वाहनों की जांच की गयी. साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार की रात को होटलों में चेकिंग भी की गयी.

सेना ने एयरपोर्ट पर की ड्रेस रिहर्सल

स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गयी है. सेना के जवानों ने एयरपोर्ट के अंदर एप्रोन के पास परेड ड्रेस रिहर्सल की. एयरपोर्ट के आसपास विशेष जांच भी की गयी. मेटल डिटेक्टर से आसपास के क्षेत्रों की जांच की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button