NEWSWING
RANCHI, 05 December : मजलिस ए उलेमा झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मौलाना अबदुल्ला अजहर कासमी ने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा. अयोध्या पर फैसला अस्था की बुनियाद पर नहीं बल्कि न्याय पूर्वक न्यायालय का फैसला आयेगा, जो देश के मुसलमानों के साथ अन्य सभी समुदाय के लोगों के लिए मान्य होगा. मौलाना मंगलवार को राजधानी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को षडयंत्रकारियों ने गिरया, जिन्हें अभी तक सजा नहीं मिली. मस्जिद जब गिराई तब भी हम सब्र और अमन के पैरोकार थे और हमेशा रहेंगे. देश के संविधान पर मुस्लिम एक मत होकर यकीन रखता है.
ये थे मौजूद
मौके पर काजी मो उजैर कासमी, कारी जान मोहम्मद मुस्तफवी, शकील हबीबी, मास्टर मो उस्मान, अकिलुर्रहमान, तनवीर अहमद, मो जाहिद, नदीम खान, मीडिया प्रभारी सुल्तान दानिश मौजूदे थे.




