
Mumbai : कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के अगले ही दिन गुरुवार को मुंबई पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले पांच वर्ष के मुकाबले भविष्य में भाजपा और आरएसएस से विचारधारा की लड़ाई 10 गुना ज्यादा ताकत से जारी रखेंगे.
इसे भी पढ़ें – भाजपा सांसद समीर उरांव के भाई अनिल ने सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर खरीदी 77 लाख की जमीन, रैयतों को मिले…
भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
आरएसएस कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि के मामले में स्थानीय अदालत में पेश होने के बाद गांधी संवाददाताओं से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ हूं. यह लड़ाई (भाजपा और आरएसएस के खिलाफ) जारी रहेगी.
गांधी ने इसे विचारधारा की लड़ाई बताते हुए कहा कि मैं पिछले पांच साल के मुकाबले अब 10 गुना ज्यादा ताकत से लड़ना जारी रखूंगा. उन्होंने कहा कि आक्रमण हो रहा है, मजा आ रहा है.
इसे भी पढ़ें – BJP सांसद समीर उरांव ने कहा था : जमीन दे दो, सत्ता में आते ही लगा देंगे नौकरी, देखें वीडियो
#WATCH Rahul Gandhi after appearing in a Mumbai court in a defamation case: I didn’t say anything in court,I had to appear. It’s a fight of ideology,I’m standing with the poor & farmers.’Aakraman ho raha hai, mazaa aa raha hai’. I’ll fight 10 times harder than I did in last 5 yrs pic.twitter.com/AoeQJfdTBU
— ANI (@ANI) July 4, 2019
जो कहना था वो चार पन्ने के इस्तीफे में कह दिया : राहुल
गांधी ने कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना था कि वे अपने चार पन्ने के इस्तीफे में कह चुके हैं. उल्लेखनीय है कि इस्तीफे में लिखी बातों को उन्होंने बुधवार को सार्वजनिक किया था.
#WATCH Congress supporters gather outside Mumbai court where Rahul Gandhi has arrived in connection with a defamation case filed against him in 2017 for allegedly linking Gauri Lankesh’s murder with “BJP-RSS ideology”. He was accompanied by Mallikarjun Kharge & Milind Deora. pic.twitter.com/FtF5doIcgD
— ANI (@ANI) July 4, 2019
वहीं राहुल मुंबई में सेवरी मेट्रोपोलिटन अदालत में सुनवाई में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे. राहुल गुरुवार को आरएसएस के एक कार्यकर्ता द्वारा उन पर दायर मानहानि के एक मामले में मुंबई में एक अदालत में पेश हुए. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही.
इसे भी पढ़ें – बकोरिया कांड को रिक्रिएट कर जांच करेगी CBI, सेंट्रल फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर समेत कई अधिकारी पहुंचे घटनास्थल




