National

अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पीएम मोदी एम्स पहुंचे

NewDelhi :  पूर्व  वित्त मंत्री अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में शुक्रवार  सुबह 11 बजे  चेकअप के लिए भर्ती कराया गया. सूचना मिलने पर  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे.  पीएम नरेंद्र मोदी भी इसके बाद जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे.खबरों के अनुसार अरुण जेटली का ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर वीके बहल की निगरानी में अरुण जेटली का इलाज चल रहा है. बता दें कि  पिछले साल मई में अरुण जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था. इसके बाद जेटली के बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है, जिसकी सर्जरी के लिए वह इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गये थे.

जेटली का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी एम्स पहुंचे. गृह मंत्री अमित शाह भी अरुण जेटली का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे. पिछले काफी समय से अरुण जेटली अस्वस्थ चल रहे हैं और इसी वजह से दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया था. अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था.

इसे भी पढ़ें : ‘खराब से खराब अपराधी भी मेरे कांग्रेसी सहयोगियों से बेहतर…’ यह कह अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

अब मुझे कुछ नहीं चाहिए

अरुण जेटली ने ट्विटर पर पत्र शेयर करते हुए लिखा था, पिछले 18 महीने से मैं बीमार हूं. मेरी तबीयत खराब है, इसलिए मुझे मंत्री न बनाने पर विचार करें. 30 मई को पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल शपथ ली थी. अरुण जेटली ने लिखा, आपकी अगुवाई में पांच साल काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा. इससे पूर्व भी एनडीए सरकार में मुझे जिम्मेदारियां दी गयी. सरकार के अलावा संगठन और विपक्ष के नेता के रूप में मुझे अहम जिम्मेदारियों से नवाजा गया. अब मुझे कुछ नहीं चाहिए.

खराब सेहत का हवाला देते हुए अरुण जेटली ने लिखा था, मैं आपसे औपचारिक रूप से अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे अपने इलाज और स्वास्थ्य के लिए उचित समय चाहिए और इसलिए मैं नयी सरकार में किसी भी जिम्मेदारी का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं. इसके बाद निश्चित तौर पर मेरे पास काफी समय होगा, जिसमें मैं अनौपचारिक रूप से सरकार या पार्टी में कोई भी सहयोग कर सकता हूं

इसे भी पढ़ें-  दिल्ली, हरियाणा, झारखंड व महाराष्ट्र विस चुनाव : भाजपा ने प्रभारी घोषित किये,  माथुर झारखंड के चुनाव प्रभारी

Related Articles

Back to top button