Uncategorized

झामुमो प्रत्याशियों के समर्थन में सभा आयोजित

— के ई सैम —
रांची : झामुमो के हटिया एवं रांची प्रत्याशियों के समर्थन के लिए कडरू स्थित जामिया बैंक्वेट में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा कई लोग शामिल हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि झामुमो के हटिया विधानसभा प्रत्याशी जावेद अहमद एक शिक्षाविद हैं और ऐसे शिक्षित लोगों को चुनकर विधानसभा में भेजना आज वक्त की मांग है। वहीँ डॉ महुआ मांझी पढ़ी लिखी महिला एवं रांची की जानी मानी साहित्यकार हैं। अतः इन जैसे लोगों की ही आज विधानसभा में जरूरत है।

वक्ताओं ने इनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस सभा में जावेद अहमद, महुआ मांझी, एम. सईद, सुप्रियो भट्टाचार्य, मो. मुश्ताक, जमील खान, आफताब जमील, मौलाना कारी अय्यूब, मो. एकबाल, मासूम गद्दी, मो. आफताब, के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button