National

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान मार्च के प्रथम सप्ताह में !

NewDelhi : लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान मार्च के प्रथम सप्ताह में किये जाने की संभावना बन रही है. बता दें कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है.   सभी राजनीतिक दल काफी पहले से ही चुनावी समर में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं. खबरों के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. चुनाव आयोग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आयोग ने सभी प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ पिछले सप्ताह बैठक कर फाइनल होमवर्क शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार आम चुनाव के लिए मतदान के चरणों और इलाकों की पहचान की जा रही है.  कहा गया है कि चुनाव आयोग की बैठक में तारीखों के ऐलान से पूर्व स्थानीय तीज-त्योहार, परीक्षा, मौसम, खेती के अलावा सुरक्षा बलों की उपलब्धता और उनकी तैनाती जैसे मसलों पर गंभीर मंथन किया गया.

2014 लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान 5 मार्च को हुआ था :  बता दें कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान 5 मार्च को हुआ था. उस समय चुनाव आयोग ने 9 चरणों में आम चुनाव और चार राज्यों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा की थी.  इस बार आम चुनाव के साथ-साथ 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे. सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा के चुनाव पिछली दो लोकसभा के चुनाव के साथ ही होते रहे हैं.  इस बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव भी साथ होने की संभावना है.

तीन विधानसभाओं का कार्यकाल जून में खत्म होगा ; सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई, 2019 को खत्म हो रहा है, इससे वहां भी चुनाव कराना होगा. जबकि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल क्रमशः 18 जून, 11 जून और 1 जून को खत्म होगा. पिछले साल नवंबर में जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग हो चुकी है और आयोग को छह माह के अंदर यानी मई से पहले यहां पर चुनाव कराना होगा, इसलिए आयोग  की वहां भी चुनाव कराने की योजना है. हालांकि वह यहां पर एक साथ चुनाव कराने से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर विचार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें ; अर्थव्यवस्था गर्त में, मैं वित्त मंत्री होता तो इस्तीफा दे देता : चिदंबरम

 

Related Articles

Back to top button