Uncategorized

रांचीः ब्लीचिंग पाउडर से मरने लगी लाइन टैंक तलाब की मछलियां, निगम ने किया था छिड़काव

NEWSWING

Ranchi, 12 October : ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव से लाइन टैंक तलाब में मरी मछलियों को लेकर चडरी सरना समिति के सदस्य गुरुवार को नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि से मिलने पहुंचे. समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की ओर से अधिक मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर डालने से बुधवार को मछलियां पानी के ऊपरी सतह पर आने लगी हैं. इसका फायदा लोगों ने उठाया और करीब 200 किलो से अधिक मछली पकड़ कर ले गए. गुरुवार को बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी में तैरने लगी. इससे समिति को 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है. समिति के सदस्यों ने निगम से मामले की जांच करने की मांग की. साथ ही समिति को मछली का जीरा उपलब्ध कराने की भी ग की. तालाब में मछलियों का पालन और उसकी देखरेख का काम चडरी सरना समिति ही करती है.

अपने चैंबर में मरी मछलियों को देख भड़के नगर आयुक्त

अपने चैंबर में मरी मछलियों को देखकर नगर आयुक्त चडरी सरना समिति के रवि मुंडा और सबलू तिर्की पर भड़क गए. उन्होंने लोगों को बाहर जाने और जेल भेजने की चेतावनी दी. इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने लोगों को बाहर निकाला. देर शात तक नगर निगम की ओर से कोतवाली थाना में एफआईआर के लिए आवेदन कर दिया गया था.

केंद्रीय सरना समिति के समक्ष रखा जाएगा मामला

बबलू मुंडा ने बताया कि अगर नगर निगम समिति के लोगों पर एफआईआर कराती है तो इस मामले को केंद्रीय सरना समिति के समक्ष रखा जाएगा. क्योंकि नगर आयुक्त ने अपने चैंबर समिति के लोगों के साथ बुरी तरह से पेश आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button