DhanbadJharkhand

आरोप : ढुल्लू महतो के गुर्गों ने दुष्‍कर्म करने की कोशिश की, विरोध किया तो जम कर पीटा

Dhanbad : धनबाद के बरोरा थानांतर्गत माथाबांध बस्ती की रहने वाली रेखा कुमारी(बदला हुुआ नाम) ने वहीं के रहने वाले मदन चौहान, कन्हाई चौहान और दुखहरण चौहान पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. रेशमा ने शनिवार की शाम 6 बजे धनबाद प्रेस क्लब में आकर पत्रकारों से अपनी आपबीती सुनाते हुये बताया कि मदन चौहान ने उसके व उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश की. साथ ही विरोध करने पर घर में घुस कर लाठी डंडा से मार पीट करते हुये घर से उठा लेने की धमकी दी. तीनों ने मिलकर रेखा और उसके परिवार के साथ मारपीट की जिससे उसके छाती और पूरे शरीर में चोट के निशान है. साथ पूरा शरीर दर्द दे रहा है.

विधायक का आदमी होने का रौब जमा कर डराने की कोशिश

रेखा ने बताया कि जब उसने थाने में जाने की बात कही तो उसने कहा कि मैं (मदन चौहान) विधायक ढुल्लू महतो का आदमी हूं. तुमको जहां जाना है, जाओ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. धमकी दी की जान से मार दूंगा.

एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वसन

रेखा कुमारी ने बताया कि उसने पहले बरोरा थाने में मामले की शिकायत की. तब पुलिस ने यह बोलकर घर भेज दिया कि मामले को देखता हूं. उसके बाद शनिवार को ग्रामीण एसपी से मिली, तो उन्होंने ने कार्रवाई का आश्वसन दिया है. महिला ने महिला थाने में भी पूरे परिवार के साथ आकर शिकायत की. इसके बाद सारा मामले को पत्रकारों के सामने रखकर न्याय की गुहार लगायी.

Related Articles

Back to top button