Uncategorized

पलामू : थम गया भोंपू का शोर, अब आखिरी दांव आजमा रहे हैं प्रत्याशी

Daltonganj :  राज्य भर में निकाय चुनावों के लिए उफान पर चल रहे प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम गया. वोट 16 अप्रैल को पड़ेंगे. मतगणना 20 अप्रैल को होगी. पलामू जिला प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है.  इधर, भोंपू का प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपैन पर हैं. भाजपा, झामुमो, आजसू, बसपा, राजद, झाविमो और कांग्रेस आदि सभी दल इस प्रयास में हैं कि शहर की सरकार में उनका प्रतिनिधित्व रहे. अलबता चुनाव जीतने के लिए तमाम हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों द्वारा रोड शो किये जा रहे हैं. इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में 1990 दशक की मशहूर सिने अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भी शनिवार को मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया और अरुणा के लिए वोट मांगा.

इसे भी देखें- सुदेश सिर्फ सिल्ली तक सिमटे, ज्यादातर नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी हैं नाराज, पार्टी की मदद के बिना लड़ रहे हैं चुनाव

सभी दलों ने ताकत झोंकी 

भाजपा के कई बड़े नेताओं सहित मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सीपी सिंह, मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी आदि भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मेदिनीनगर का दौरा कर चुके हैं. भाजपा के जिलास्तरीय नेता आश्वस्त हैं कि नगर निगम चुनाव में मेयर, डिप्टी मेयर सीट पर उनकी जीत होगी. इन नेताओं का मानना है कि लोग लाख विरोध भरी बातें करें, लेकिन अंततः वोट वे भाजपा को देंगे. दूसरी ओर अन्य दलों के प्रत्याशी भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं. वे वोटर तक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पहुंचने की मशक्कत कर रहे हैं. लेकिन इस पूरे चुनाव में झाविमो तथा झामुमो का एक भी प्रदेश स्तरीय नेता नहीं आया. इसलिए इन पार्टियों के स्थानीय नेताओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. कांग्रेस ने तो मानो अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है. पूरे मुकाबले में दिलचस्प बात है कि निर्दलीय प्रत्याशी पूनम सिंह अपने सीमित संसाधनों के बल पर जनता के बीच अपना स्थान बनाने में काफी सफल मानी जा रही हैं. समर्थन में वह किसी भी प्रत्याशी से कमजोर नहीं दिखती.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button