
Munger : जिले की पुलिस को बुधवार को सफलता मिली है. एएसपी अभियान कुणाल कुमार एवं एसटीएफ डीएसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जिला बल एवं एसटीएफ द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर बहुचर्चित करेली नरसंहार कांड में शामिल नक्सली प्रकाश मांझी को लरैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलो से गिरफ्तार किया गया. आपको बता दें वर्ष 2011 में नक्सलियों ने मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करेली गांव पर हमला कर छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. घटना को लेकर धरहरा थाने में कांड संख्या 74/11 दर्ज किया गया था. गिरफ्तार नक्सली करेली नरसंहार कांड समेत खड़गपुर थाना कांड स0 33/10 में फरार चल रहा था. उक्त नक्सली पूर्व में भी नक्सली कांड में जेल जा चुका है.
ये भी पढ़े : 6th JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से लिखित में मांगा जवाब, 20 जुलाई को अगली सुनवाई




