New delhi: दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बैठक में साइबर सुरक्षा, तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग समेत नौ समझौते हुए. बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि हमने मिलकर रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने इन समझौतों को नए युग की शुरुआत करार दिया तो नेतन्याहू ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि उनके भाषण रॉक कंसर्ट की तरह होते हैं. नेतन्याहू ने कहा कि भारत ने आतंकवाद झेला है. इस दौरान मोदी और नेतन्याहू के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मिली. दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संयुक्त रूप से कार्य करने को लेकर सहमति बनी. साइबर सुरक्षा के अलावा फिल्म निर्माण, पेट्रोलियम, इनवेस्ट इंडिया इनवेस्ट इजरायल को लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में निधन, लालू को सीएम बनाने में रघुनाथ ने निभायी थी अहम भूमिका
दोनों देश मिलकर करेंगे तरक्कीः नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘दोनों देशों के बीच फिल्म, स्टार्ट अप इंडिया, रक्षा और निवेश को लेकर सहमति बनी है. मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में दोनों देश मिलकर एक-दूसरे की तरक्की और दोनों देशों की जनता के लिए मिलकर काम कर सकेंगे. यह भी खुशी की बात है कि मेरे मित्र नेतन्याहू ने ऐसे समय में भारत का दौरा किया जब देश में लोहड़ी, मकर संक्राति, पोंगल और बीहू जैसे त्योहारों का मौसम है. मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए यह भी बहुत खुशी की बात है कि मैं पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी को अपने गृह राज्य गुजरात विजिट पर लेकर जाने वाला हूं. यह भी ऐतिहासिक घटना है कि तीन मूर्ति चौक का नामकरण तीन मूर्ति हाइफा चौक के रूप में किया गया. यह दोनों देशों की साझा ऐतिहासिक विरासत का उदाहरण है.
मोदी एक क्रांतिकारी नेताः नेतन्याहू
नेतन्याहू ने कहा कि हमारे हजारों साल की साझा विरासत में ऐतिहासिक है कि मेरे खास मित्र पीएम मोदी इजरायल का दौरा करनेवाले पहले प्रधानमंत्री हैं. मोदी के दौरे ने सभी इजरायलियों और भारतीय मूल के सभी नागरिकों को उत्साहित कर दिया था. मुझे तो लगा था कि वह एक रॉक कॉन्सर्ट था. लेकिन वह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था. उन्होंने कहा कि वह भारत और व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस लाजवाब खातिरदारी के लिए शुक्रगुजार हैं. कहा कि मोदी एक क्रांतिकारी नेता हैं और उनके प्रयासों से भारत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेगा.
इसे भी पढ़ेंः सरकार में कभी भी फेरबदल संभव, विमला प्रधान और दिनेश उरांव की बदल सकती है भूमिका !
25 साल से भारत और इजराइल के मजबूत संबंध
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि 25 वर्षों से भारत और इजरायल के मजबूत संबंध हैं, लेकिन दोनों देशों के संबंध अब दूसरे ही मुकाम पर हैं. फिल्म क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हुए करार पर नेतन्याहू ने कहा मैं और मेरी पत्नी बॉलिवुड फिल्मों को लेकर व्यक्तिगत तौर पर खुश हैं. उन्होंने कहा कि विश्व के दूसरे देशों में यहूदी समुदाय को जैसे अलग-थलग किया गया, भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ. भारत के यहूदियों में कभी अलगाव की भावना नहीं आयी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.