Uncategorized

लातेहारः दीपावली एवं छठ पूजा में लाभूकों को ससमय राशन देने का निर्देश जारी

News Wing

Latehar, 17 October: दीपावली एवं छठ पूजा में ग्रामीणों को राशन सुनिश्चित करवाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने की.

गड़बड़ी करनेवाले जन वितरण दुकानों का तत्काल लाइसेंस रद्द करें

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त गुप्ता ने कहा कि जन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. उन्होंने दीपावली एवं छठ पूजा में सभी लाभूकों को ससमय राशन दिलाने का निर्देश जारी किया. उन्होंने डीएसओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी जन वितरण दुकानदार राशन देने में गड़बड़ी करें, उसके जन वितरण दुकान का तत्काल लाइसेंस रदद करें.

डीएसओ को दुकान का निरीक्षण करने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त गुप्ता ने डीएसओ को दुकान का निरीक्षण करने एवं लाभूकों को राशन मिले इसे सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया. उपायुक्त गुप्ता द्वारा अन्य कई आदेश जारी किए गए.

ये थे उपस्थित

मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, जिला योजना पदाधिकारी निर्मल झा डीएसओ शैलप्रभा कुजूर उपस्थित थी.

One Comment

  1. 172270 612023His or her shape of unrealistic tats were initially threatening. Lindsay utilized gun initial basic, whereas this girl snuck outside by printer ink dog pen. I used definitely certain the all truly on the shade, with the tattoo can be taken from the body shape. make an own temporary tattoo 85933

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button