News Wing
Ranchi, 28 August: भू अर्जन कानून 2013 संशोधन और धर्मांतरण बिल के खिलाफ राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर आदिवासी सरना महासभा केंद्रीय समिति ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. समिति ने दोनों बिल को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर विरोधी नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और टीएसी के सदस्यों का भी पुतला फूंका.




