Uncategorized

नक्सलियों द्वारा छुपाये गये हथियार व विस्फोटक बरामद

Bokaro :  बोकारो जिले के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत दनिया के टूटी झरना गांव में सीआरपीएफ की छापेमारी में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये हथियार व विस्फोटक बरामद किये गये. सीआरपीएफ 26वीं बटालियन की ए कंपनी के अधिकारी एसके गौतम की अगुवाई में उक्त कामयाबी मिली. श्री गौतम को टूटीझरना गांव में नक्सली दस्ता के भ्रमण करने तथा उनके द्वारा गांव में हथियार गिराने की गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम सर्च आपरेशन चलाया गया तथा उक्त सफलता मिली. घटनास्थल से .315 बोर की दो राइफल सहित अन्य कई हथियार व विस्फोटक बरामद किये गये. वहां से .315 बोर की दो राइफल, 100 ग्रेनेड, 100 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 100 जिलेटिन स्टिक, वायरलेस-4, कोडेक्स वायर, भारी मात्रा में पुलिस वर्दी तथा नक्सली साहित्य बरामद किये गये। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने छापेमारी में दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी इस बावत खुलकर स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे.

नक्सलियों द्वारा छुपाये गये हथियार व विस्फोटक

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button