Crime NewsRanchi

एथलीट कैडेट अंजलि उरांव की मौत के बाद 400 की संख्या में छात्र पहुंचे रिम्स, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

Ranchi:: एथलीट कैडेट अंजलि उरांव की मौत के बाद 400 की संख्या में छात्र रिम्स पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों ने रांची पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके साथ बूटी मोड़ में मारपीट हुई है। मौत की जानकारी मिलने के बाद सभी छात्र सड़क पर उतरे और एथलीट अंजलि उरांव को न्याय दिलाने की बात कर रहे थे। छात्रों ने रिम्स प्रबंधन पर भी सवाल उठाया और बताया कि रिम्स की व्यवस्था लचर है। आपको बता दें कि झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी, होटवार (JSSPS) की एक एथलीट कैडेट अंजली उरांव का रविवार की सुबह निधन हो गया था। अंजलि उराव की मौत के बाद हॉस्टल वार्डन पर भी सवाल उठ रहे हैं और छात्रों ने कहा कि लापरवाही की वजह से मौत हुई है 2 दिन पहले अंजलि स्वस्थ थी तो अचानक कैसे उसकी मृत्यु हो गई यह सवाल जांच की विषय है। गौरतलब है कि अंजली लोहरदगा की थी। एथलेटिक्स की यह प्रशिक्षु 2018-19 बैच की थी.
इसे भी पढ़ें: झारखण्ड राज्य अराजपत्रित महासंघ पत्राचार कार्य विभाग का चुनाव संपन्न, विजय कुमार अध्यक्ष मनोनीत

Related Articles

Back to top button