Uncategorized

झारखंड भाजपा के अंदरखाने में सबकुछ ठीक नहीं है!

रांची: लोकसभा के लिए दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में छह लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। नामांकन के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि है 26 मार्च। इधर पहले चरण में अबतक मात्र एक नामांकन दाखिल हुआ। मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर रवींद्र राय ने कहा कि पूरे देश की राजनीति में अराजकता का माहौल है। देश को इस माहौल से केवल नरेंद्र मोदी की सरकार ही निकाल सकती ​है।

भाजपा ने झारखंड के 14 सीटों में से 13 के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि एक सीट जमशेदपुर को लेकर भाजपा में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस सीट से कई नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ नेता सरयु राय सहित कई नाम शामिल हैं। हालांकि, अर्जुन मुंडा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे इस बार लोकसभा चुनावा नहीं लड़ेंंगे। अब वे चाहते हैं कि इस सीट से उनके पसंद का प्रत्याशी खड़ा हो। दरअसल, मुंडा चाहते हैं कि इस सीट से झामुमो के विधायक विद्युत वरण महतो को चुनाव लड़ाया जाए। योजना है कि महतो को झामुमो से हटा कर भाजपा ज्वायन कराया जाए।

इधर, भाजपा के चाईबासा सीट पर भी विवाद उठ रहा है। हालांकि, वहां से लक्ष्मण गिलुआ को टिकट दे दिया गया है। लेकिन, वहां के वरीय नेता बड़कुवंर गगराई नाराज हैं। गगराई अब पार्टी छोड़ निर्दलीय चुनाव के मूड में हैं। मीडिया से बात करते हुए गगराई ने कहा कि गिलुआ के एक बयान से वह आहत हैं इसलिए भाजपा छोड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button