
Jammu : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज वर्चुअल जम्मू जन संवाद रैली का आयोजन किया. इसमें उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे दिखाई देते थे. लेकिन अब हर स्थान पर तिरंगा लहराता है.
भाजपा की वर्चुअल जम्मू जन संवाद रैली में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले कश्मीर में ‘आजादी’ के नारे लोग लगाते थे. वहीं आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि लोग इससे खुश हैं. अब कश्मीर घाटी में हर जगह सिर्फ तिंरगा दिखाई देता है.
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली के बिगड़ते हालात : शाह की केजरीवाल, उपराज्यपाल के साथ बैठक, तीनों नगर आयुक्तों के साथ शाम को भी होगी समीक्षा
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पहले कश्मीर में ‘कश्मीर की आजादी’ की मांग को लेकर प्रदर्शन होते थे. पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लोग लेकर घूमते थे. लेकिन अब सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई देता है.
इसी मौके पर राजनाथ सिंह ने साल 1947 में कश्मीर घाटी में तिरंगा फहराने वाले मोहम्मद मकबूल शेरवानी को भी याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ेंः लगातार 8वें दिन बढ़ा तेल का दाम, पेट्रोल 62 व डीजल 64 पैसे महंगा
जारी है चीन के साथ विमर्श
चीन के तनाव बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत-चीन के बीच जो भी विवाद पैदा हुआ है, इस समय सैन्य लेवल पर बात चल जारी है. चीन की ओऱ से भी यही इच्छा व्यक्त की गयी है. बातचीत के द्वारा इसका समाधान निकाला जाना चाहिए.
भारत की ओर से कोशिश भी यही है कि सैन्य और डिप्लोमेटिक स्तर पर बातचीत हो. किसी तरह का तनाव बढ़ने से उसे रोका जा सके.
इसे भी पढ़ेंः Jio Platforms में एल कैटरटॉन व TPG ने 6,441.3 करोड़ में खरीदी 32% हिस्सेदारी




