
New Delhi: ट्विटर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू का अकाउंट शुक्रवार को निलंबित कर दिया है जिसका कू के सह संस्थापक ने विरोध किया है.इससे पहले ट्विटर ने न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और वॉशिगटन पोस्ट के पत्रकारों के अकाउंट को निलंबित कर दिया था. कू के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कुछ ही दिनों पहले बनाए गए ‘कू एमिनेंस’ अकाउंट को बंद करने पर सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं भूल गया था, अभी और होना बाकी है. मेस्टडन के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाना. मेस्टडन के लिंक को असुरक्षित कहना. कू के हैंडल पर प्रतिबंध लगाना. वाकई, इस आदमी को कितने नियंत्रण की ज़रूरत है.?”
इसे भी पढ़ें: बिलकिस बानो की रिव्यू पिटीशन को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
”सार्वजनिक रूप से से उपलब्ध जानकारी को पोस्ट करना गलत नहीं है. जिन पत्रकारों ने लिंक डाला उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. अपने अनुकूल नीतियां बनाना और भी बुरा है. हर दूसरे दिन अपना रुख बदलना असंगत है. एकदम ही बातचीत के लिए जगह ख़त्म कर देना. ये सूची अंतहीन है. ये लोकतंत्र नहीं है. हमें इसके ख़िलाफ़ बोलना चाहिए!” मयंक ने कहा, ”मैंने पहले भी ये कहा है. हम कू चलाते हैं और पत्रकारों को वहां आ जाना चाहिए. कू ट्विटर का सबसे अच्छा विकल्प है. ये जगह जो है आपकी और करोड़ों यूजर्स की वजह से है. हमें इस आदमी के अहम को बढ़ाना नहीं चाहिए.” बता दें कि कू एप ट्विटर की तरह ही एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है. इसे मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था. इसे बेंगलुरू की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है.




