
Ranchi : झारखंड के महाधिवक्ता अजीत कुमार झारखंड राज्य विधिक परिषद के चेयरमैन के पद पर जीत दर्ज की है. वहीं अधिवक्ता राजेश शुक्ल उपाध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए हैं. अधिवक्ता प्रशांत सिंह झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं. रविवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन, काउंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई और झारखंड बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव हुई. इस दौरान वोटर्स अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जीताने के लिए वोटिंग की.
इसे भी पढ़ें-11 अगस्त को पूरे राज्य में होगा युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
लॉटरी के माध्यम से प्रशांत सिंह बने बीसीआइ के सदस्य
चुनाव में झारखंड के माहधिवक्ता अजीत कुमार और बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन आमने-सामने टक्कर दे रहे थे. दोनों ही सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे थे और अपनी जीत के लिए आश्वस्त भी थे. अध्यक्ष के लिए महाधिवक्ता अजीत कुमार ने पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन को 15-11 से पराजित किया. वहीं बीसीआई सदस्य के लिए प्रशांत सिंह व निलेश कुमार के बीच वोटिंग के नतीजों में बराबर पाये गये. ऐसे में फैसला लॉटरी के द्वारा लिया गया और प्रशांत सिंह को विजयी घोषित किया गया.
वहीं वाइस चेयरमैन पद के लिए अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, प्रयाग महतो और गोपेश्वर प्रसाद झा चुनावी मैदान में थे. वहीं बीसीआई प्रतिनिधि के चुनाव के लिए अधिवक्ता निलेश कुमार और अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह थे.
इसे भी पढ़ें- कहीं पत्थलगड़ी समर्थकों तक डायवर्ट तो नहीं हो गया विदेशी फंड, ईसाई धर्मगुरु बतायें : भाजपा
इसे भी पढ़ें- बीजेपी मुझे धमकी देने के बजाय विधायकों की खरीद की सीबीआई जांच करवाए- बाबूलाल
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




