Uncategorized

समीक्षा बैठक में डीसी नें दिए कई निर्देश, कहा – जैम पोर्टल से करें सामानों की खरीदारी

NEWS WING

Ranchi, 07 September : उपायुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिले में चल रहे योजनाओं की समीक्षा समाहणालय सभागार में की गयी. समीक्षा बैठक में डीसी ने प्लान प्लस की इन्ट्री अगले 15 दिन में करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी पंचायतों में रजिस्टरों का मेटेनेंस नियमित रूप से करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देश पर अब विभाग को किसी भी सामान की खरीदारी जैम पोर्टल के माध्यम से करना है. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारी को इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जिन भेंडरो से सामानों की खरीदारी की जायेगी उन्हें भी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा. ताकि खरीदी गयी सामानों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध मिले.

17 दिन में दस हजार शौचालय का लक्ष्य

डीसी मनोज कुमार ने समीक्षा बैठक में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का काम अभी भी अनेक गांव का एमआईएस में ओडीएफ नहीं हुआ है. उन्होंने एमआईएस का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि 15 सितम्बर से स्वच्छता ही सेवा का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत 17 दिन में दस-दस हजार शौचालय निर्माण करने का लक्ष्य को पूर्ण करना है. 15 सितम्बर को सभी वरीय पदाधिकारी प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाएंगे.

ये थे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम नक्सल, डीआरडीए निर्देशक, पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बैक प्रबंधक, बीपीओ उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button