Uncategorized

डिजिटल क्रांति में CSC की भूमिका अहम होगी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से होगी, जो आधार पंजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रसाद ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “भारत की डिजिटल क्रांति की नींव सीएससी के माध्यम से रखी जाएगी।”

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में 103 करोड़ आधार पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से लगभग 12 फीसदी सीएससी के माध्यम से हुआ।

मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में 100 फीसदी आधार पंजीकरण हासिल करने में सीएससी की बड़ी भूमिका होगी।

देश में लगभग दो लाख सीएससी हैं, जो बैंकिंग तथा डिजिटल साक्षरता से संबंधित अन्य सेवाएं प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button