Uncategorized

भाजपा नेता गणेश मुंडा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

Ranchi : सूबे के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स पर एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है. ताजा मामला बीजेपी नेता की इलाज के दौरान मौत से जुड़ा है. दरअसल बीजेपी नेता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश मुंडा की मौत रिम्स में इलाज़ के दौरान हो गई. मुरहु थाना क्षेत्र में  सोमवार देर शाम अपराधियों ने  गणेश मुंडा को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था. घ़टना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने बेहतर इलाज़ के लिए रिम्स में भर्ती कराया था. घायल गणेश मुंडा का इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था. वहीं इस मामले में  ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के फोन के बाद इलाज़ किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें- दारोगा ने एसपी से कहा- डीएसपी के फोन से राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार ने दी 24 घंटे में हटाने की धमकी

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक गणेश मुंडा के परिजनों ने  रिम्स प्रबंधन  पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि डॉक्टर को कई बार कहने के बवाजूद डॉक्टरों ने अपनी मनमानी की और  लापरवाही बरती. इस कारण  गणेश मुंडा की  मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि 16 घंटा बीत जाने के बाद भी डॉक्टर उसके  शरीर में फंसी हुई गोली को नहीं निकाला सके. जिस कारण गणेश मुंडा की मौत में हो गयी.

इसे भी पढ़ें- दुष्कर्म और हत्याओं से हाहाकार : सहमा हुआ है पाकुड़ जिला

क्या कहते है रिम्स निदेशक 

वहीं   इस मामले पर रिम्स निदेशक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने अपना पल्ला झाड़ते हुए संवेदनाएं जाहिर की. उन्होंने कहा कि मुझे सुबह गणेश मुंडा के विषय में जानकारी मिली थी. जिसके बाद मैने घायल को खून देने की बात कही थी. मैंने ब्लड बैंक को भी हिदायत दी थी कि गणेश मुंडा को आवश्यक्तानुसार खून मुहैया कराया जाए.

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गणेश मुंडा के निधन पर शोक जताया और पार्टी की तरफ से 2 लाख देने की घोषणा भी की है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button