
Jamshedpur: जमशेदपुर में सर्वदलीय जन एकता मंच के बैनर तले शहर में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया है. मंच के संरक्षक संजीव आचर्य ने बताया कि मरीन ड्राइव इलाके मे जो डपिंग यार्ड है, वहां कचरा निष्पादन के लिए मशीन लगाई गई थी जो कचरे मे दब चूकी है. ऐसे में कचरों का निष्पादन बाधित हो रहा है और गन्दगी का अम्बार लग रहा है. साथ ही कदमा इलाके में वर्षों पूर्व से इस्तेमाल आ रहे के. डी. फ्लैट के रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे आम जनमानस त्रस्त है. इन दोनों ही समस्याओं का निदान जल्द से जल्द किये जाने की मांग मंच के द्वारा उठाई गई है.




