News Wing Ranchi, 02 December: मोरहाबादी में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 63वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन रांची में राज्य भर के छात्र नेताओं ने अपने अपने वक्तव्य को रखा. कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं. देश के कई बड़े विश्वविद्यालयों में देश विरोधी हावी हो रहे हैं. ऐसे में युवाओं को जागरुक रहने की जरुरत है, साथ ही ये भी कहा की आरयू में जल्द ही जापानी भाषा की पढाई शुरु की जाएगी. सीएम ने कहा कि आनेवाला भारत युवाओं का है और युवा दिवस 12 जनवरी को 25 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. सीएम ने अपने छात्र राजनीति के दिनों को याद करते हुए कहा कि दुनिया में एबीवीपी ही इकलौता ऐसा राष्ट्रीय स्तर का छात्र संगठन है, जिसमें छात्र और शिक्षक एक साथ काम करते हैं और दलगत राजनीति से दूर रहते हैं.
यह भी पढ़ेंः रिम्स के चौथे तल्ले से कूदा मरीज, मौत (देखें वीडियो)
विद्यार्थी कल के नहीं आज के नागरिक, देश की उन्नति के लिए करें कामः सुरेश रैना
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने एबीभीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी कल के नहीं आज के नागरिक हैं, उन्हें अपने साथ-साथ देश की उन्नति के लिए भी कार्य करना चाहिए.
युवाओं को आदर्शों और सिद्धांतों की जानकारी देना ही अधिवेशन का लक्ष्यः जयंत सिन्हा
केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि युवा देशभक्ति से काम करें. युवाओं को हर क्षेत्र में अधिक से अधिक मौका मिले इसके लिए सरकार कई कोशिशें कर रही है. उन्होंने कहा कि युवा चरित्रवान बनें और करियर तथा राजनीति में बेहतर करें, यही इस अधिवेशन का लक्ष्य है.
p>न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




