
Ahmedabad : गुजरात के विधायकों को ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ गया. गुजरात पुलिस ने उनके चालान काटे और जुर्माना वसूला. गौरतलब है कि इन दिनों अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस गुजरात विधानसभा में ट्रैफिक नियमों की जांच के लिए मुहिम चला रही है.
इसे भी पढ़ें: मुख्य सचिव मारपीट मामले में कोर्ट ने फिर खारिज की AAP विधायक कि जमानत याचिका, रहेंगे जेल में
लाइसेंस भी किये गये रदद
इसके तहत जब पुलिस ने विधानसभा सचिवालय के मुख्य गेट पर चेकिंग अभियान शुरू किया, तो कर्मचारियों सहित कई विधायक भी इसके लपेटे में आ गये. किसी ने सीट बेल्ट नहीं बांधा था, तो किसी ने अपने वाहन के विंड स्क्रीन पर काला फ्रेम चढ़ा रखा था. इसी आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने इन पर कार्रवाई की. पुलिस ने विधायकों को नहीं बक़्रशा. उन्हें जुर्माना राशि का भुगतान करने के बाद छोड़ा गया. यह कोई पहला मौका नहीं है. इससे पूर्व भी अहमदाबाद में ऐसा चेकिंग अभियान चलाया गया है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किये जाने पर जुर्माना के साथ लाइसेंस तक रदद किये गये हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




