Uncategorized

यूएस पहुंचा जाधव के परिवार के साथ बदसलूकी का मामला, अमेरिका में गूंजा “पाकिस्तान चप्पल चोर का नारा”

washington: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों, अफगान और बलूच लोगों के बड़े समूह ने रविवार को पाकिस्तानी दूतावास के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. ये लोग पाकिस्तान में भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ दु‌र्व्यवहार पर विरोध जता रहे थे. जाधव की मां और पत्नी 25 दिसंबर को उनसे मिलने के लिए नई दिल्ली से इस्लामाबाद गई थीं. जहां जाधव से मिलने से पहले उनके जूते-चप्पल और गहने उतरवा लिये गये थे. उनके चप्पल-जूते उतरवाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम को चप्पल-चोर पाकिस्तान का नाम दिया गया था. कड़ाके की ठंड के बीच यहां एकत्र हुए प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को देने के लिए अपने साथ चप्पलें भी लाये थे.

पाकिस्तान ने किया अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

‘‘चप्पल चोर पाकिस्तान’’ के नाम से इस प्रदर्शन का आयोजन करने वाले संगठन अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ बलूचिस्तान के संस्थापक अहमार मुस्तिखान ने कहा, ‘‘कुलभूषण जाधव के खिलाफ सुनवायी के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया गया है क्योंकि मुकदमा सैन्य अदालत में चला है.’’ मुस्तिखान ने कहा कि जाधव से मिलने की अनुमति देने से पहले उसकी पत्नी और मां दोनों से चप्पल, मंगलसूत्र और बिन्दी उतारने को कहा गया था और बाद में उनकी चप्पलें चुरा ली गयीं.

इसे भी पढ़ेंः आधार डेटा बेस में सेंधमारी: पत्रकार रचना खैरा के खिलाफ FIR की आलोचना, प्राथमिकी  वापस लेने की मांग

जाहिर होती है पाकिस्‍तान की संकीर्ण मानसिकता

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के भीतर 25 दिसंबर को 47 वर्षीय भारतीय कैदी के साथ मुलाकात के दौरान इस्लामाबाद ने जाधव की पत्नी और मां के साथ ‘‘अमानवीय’’ व्यवहार किया. पाकिस्तान की ओर से जारी मुलाकात की तस्वीरों के अनुसार, जाधव कांच की दीवार के पीछे बैठा है और अपनी पत्नी तथा मां से इंटरकॉम पर बात कर रहा है. करीब 40 मिनट तक चली पूरी बातचीत का वीडियो बनाया गया है.

मानवता का मजाक उड़ा रहा पाकिस्तान का व्यवहार

अमेरिका में हिन्दु समुदाय के स्थानीय नेता कृष्णा गुडीपति ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का हालिया व्यवहार मानवता का मजाक उड़ाता है. श्रीमती कुलभूषण की चप्पल वापस नहीं करके, और उनके बिन्दी और मंगलसूत्र उतारने तथा कपड़े बदलने के लिए कह कर पाकिस्तान ने भारत की सौभाग्यवती महिला के साथ अनैतिक व्यवहार किया है.’’

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में रखने के खिलाफ याचिका संविधान पीठ को सौंपी

आतंकवाद और जासूसी के आरोप में पाकिस्तान ने जाधव को जेल में कर रखा है बंद

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को आतंकवाद और जासूसी के आरोप में पाकिस्तान ने अपनी जेल में बंद रखा है. बीते साल पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन 18 मई 2017 को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने भारत की याचिका पर सुनवाई करते हुए जाधव की फांस पर रोक लगा दी गई.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button