Uncategorized

106 साल का हुआ बिहार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं कहा- देश के विकास में बड़ा योगदान

Patna : 22 मार्च को बिहार 106 साल का हो गया है. इस मौके पर मुख्‍य कार्यक्रम के लिए पटना का गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है. जगह-जगह इंद्रधनुषी द्वार, बड़े-बड़े पैवेलियन, खूबसूरत स्टॉल लगाय गये हैं तो लाइटिंग और लेजर शो की भी व्यवस्था की गई है. मुख्‍य समारोह का उद्घाटन पटना के गांधी मैदान में गुरुवार की शाम को होगा. समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल होंगे. वहीं, इस मौके पर उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक राजनेताओं व गणमान्‍य लोगों ने बिहारवासियों को बधाई दिया. क्या-क्या कहा किसने…..

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव Countdown Begins… गुरुवार 12 बजे तक निर्मला देवी भोपाल में, प्रदीप यादव ने कहा ऑल इज वेल, लेकिन सिर्फ 0.33 प्वाइंट्स से जीत गए थे महेश पोद्दार

पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की जनता को अपनी शुभकामनाएं दीं. ट्विटर पर अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि प्राचीन काल से ही देश के विकास में बिहार के लोगों का योगदान अमूल्‍य रहा है.

fdgfgg

सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्‍होंने बिहार की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की है. अपने दूसरे ट्वीट में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. 

dfdffdf

गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर सभी बिहारियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. उन्‍हाेंने लिखा कि बिहार और बिहार की जनता का डंका बजाते रहे. 

fdfdsfdf

राबड़ी-तेजस्‍वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस पर अपने बधाई संदेश में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेने की अपपील की है. बिहार दिवस को ले पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी शुभकामनाएं दी हैं. 

dfdsfdf

इसे भी पढ़ें: फेसबुक डाटा चोरी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार का आरोप झारखंड के 27 सीट पर जीत के लिए बीजेपी ने दिया था ठेका

स्कॉटलैंड में मनाया गया बिहार दिवस
स्कॉटलैंड के पूर्वी आयरशायर क्षेत्र में स्थित पटना नाम के एक छोटे शहर में बिहार की राजधानी के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों को मनाने के लिए बिहार दिवस का अयोजन किया गया. स्कॉटलैंड के कृषक विलियम फुलर्टन ने उनके स्केलडन स्टेट एवं कोयले के खदानों में काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए 1802 में एक छोटा सा शहर बसाया था जिसका नाम उन्होंने बिहार की राजधानी पटना के नाम पर रखा था. फुलर्टन का जन्म पटना में हुआ था और उन्होंने वहां काफी वक्त बिताया था. गौरतलब है कि 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार एक प्रांत क रूप में अस्तित्‍व में आया था. इसकी याद में 2011 से हर साल 22 मार्च को बिहार सरकार बिहार दिवस का आयोजन कर रही है, 

fgfgdfg

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button