
Dehradun : देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नोटबंदी का हवाला देते हुए मोदी सरकार की नीतियों पर हमले किये. इस क्रम में राहुल ने कहा कि नोटबंदी करके प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे इनफॉरमल सेक्टर को बर्बाद कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा दो तरह का भारत बनाना चाहती है, एक अमीरों के लिए और दूसरा गरीबों के लिए. कहा कि कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी. राहुल ने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे किये और किसान तथा युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया.बता दें कि शनिवार को आयोजित रैली में राहुल गांधी ने भाजपा के सीनियर नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि वह कांग्रेस को उत्तराखंड में मजबूत करेंगे.
इसे भी पढ़ें – भारत ने पाक से दो टूक कहा- आतंकवाद के खिलाफ गंभीर हैं तो दाऊद और सलाहुद्दीन को सौंपें
सवाल पूछते थे तो खंडूरी को रक्षा मामलों की संसदीय समिति से हटाया
भाजपा नेता बीसी खंडूरी को रक्षा मामलों की संसदीय समिति से हटाये जाने का मामला उठाते हुए राहुल ने कहा भाजपा ने उन्हें इसलिए हटा दिया क्योंकि वह सवाल पूछते थे. रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकारों के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद ही किसानों के लोन माफ कर दिये. जबकि मोदी ने करोड़ों युवाओं को नौकरी देने और 15 लाख रुपये एकाउंट में जमा कराने का वादा किया था. रैली के बाद राहुल गांधी ने 16 फरवरी को कश्मीर में शहीद हुए मेजर चित्रेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की. राहुल ने कहा कि पुलवामा अटैक के दौरान वह सरकार के साथ थे और अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिये. लेकिन, पीएम मोदी जिम कार्बेट पार्क में फोटो खिंचाने में व्यस्त रहे.
इसे भी पढ़ें – गोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल को पत्र लिख कर सरकार को बर्खास्त करने को कहा




