
Mumbai : भाजपा लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभर जाये, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा कार्यकाल मिलने की संभावना नहीं है. एनसीपी के नेता शरद पवार ने मंगलवार को यह बात कही. शरद पवार ने मुंबई में एक कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. इस क्रम में पवार ने कहा कि वे 14 और 15 मार्च को दिल्ली में देश भर के कुछ क्षेत्रीय दलों से मिलेंगे, जहां महागठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. एनसीपी नेता ने जानकारी दी कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःदेशवासियों को तय करना है उन्हें गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या गोडसे काः राहुल गांधी
पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
साथ ही पवार ने फिर कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए रास्ता बनाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि अब रुकने का वक्त आ गया है. 78 वर्षीय पवार ने कहा कि चूंकि उनके परिवार के दो सदस्य यह चुनाव लड़ने जा रहे हैं, ऐसे में, किसी को पीछे हटना ही होगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने माधा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है.पवार ने कहा, भाजपा संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे सहयोगी दलों (सरकार बनाने के लिए) की जरूरत होगी. इस परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा अवसर मिलने की संभावना नहीं है.
इसे भी पढ़ेंःभाजपा पर तंज कसने के चक्कर में मसूद अजहर के लिए ‘जी’ बोल गए राहुल




