
Jammu : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के बालकोट सेक्टर में कल देर रात सीमा पार से मोर्टार से गोलाबारी और हल्के हथियारों से गोलीबारी की. इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि बालकोट सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलाबारी की गई और अग्रिम चौकियों तथा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से बुधवार तड़के तक गोलीबारी होती रही.
इसे भी पढ़ें – रामगढ़ : गौ रक्षा व बीफ के नाम पर अलीमुद्दीन हत्याकांड के आरोपियों में 11 को आजीवन कारावास
पाकिस्तानी सैनिकों ने 18 मार्च को जिले के सीमावर्ती गांवों पर मोर्टार बमों से हमला किया था, जिसमें एक ही परिवार के तीन नाबालिग भाइयों समेत पांच सदस्यों की मौत हो गई थी. गोलाबारी में दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उन्हें इलाज के लिए जम्मू ले जाया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवता सारग्लून गांव में चौधरी मोहम्मद रमजान के घर पर एक गोला गिरा था, जिसमें ये लोग मारे गये थे. मृतकों में रमजान (35), उनकी पत्नी मलिका बी (32), उनके बेटों अब्दुल रहमान (14), मोहम्मद रिजवान (12) और रजाक रमजान (07) शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में उनकी दो बेटियां नसरीन कौसर (11) और महरीन कौसर (05) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं , जिन्हें इलाज के लिए विमान से जम्मू ले जाया गया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




