National

 एयर स्‍ट्राइक का सबूत मांगने वाले खास ग्रुप के,  अगले मिशन पर सेना साथ ले जाये : आरएसएस

 Bhopal : आरएसएस  ने कहा कि पाकिस़्तान में हुई एयर स्‍ट्राइक के सबूत मांगने वालों को अगली बार सेना ऑपरेशन के दौरान अपने साथ मिशान पर ले जाये. बता दें कि ग़वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में यह बात कही गयी. इस क्रम में आरएएस ने भारतीय वायुसेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के लिए सेना की प्रशंसा की और सरकार के निर्णय की तारीफ की.  साथ ही संघ ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन भी जारी किया. एयर स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगने वालों को लेकर आरएसएस ने खरी खोटी सुनाते हुए आरएसएस के सह-सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबोले ने  सबूत मांगने वालों को निशाने पर लिया.

इसे भी पढ़ें : मिग-21 बाइसन के पाकिस्तानी एफ-16 को गिराने के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं : एमईए

ऐसे लोग सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं

जिन लोगों को सबूत की जरूरत है अगली बार सेना उन्हें भी ऑपरेश के दौरान अपने साथ ले जाये. मध्य प्रदेश में संघ की बैठक के दौरान होसबोले ने कहा कि मैं कई राज्यों का भ्रमण कर चुका हूं और कुछ खास ग्रुप से संबंध रखने वाले लोग ही एयर स्ट्राइक के सबूत की मांग कर रहे हैं.  ऐसे लोग सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.  ऐसे लोगों के लिए अच्छा रहेगा कि अगली बार सेना जब भी ऑपरेशन के लिए जाये,  इन लोगों को भी साथ लेकर जाये. बैठक में भाजपा प्रमुख अमित शाह ने भी शिरकत की. इस अवसर पर आरएसएस ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए संघ के कार्यकर्ता काम करेंगे.  देश हित में जो सरकार काम करेगी संघ उसका समर्थन करेगा.

इसे भी पढ़ें :नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है भारत : विदेश मंत्रालय

Related Articles

Back to top button