National

12 मार्च को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं हार्दिक पटेल, जामनगर से लड़ेंगे चुनाव !

New Delhi: गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. खबर ये भी है कि राज्य के जामनगर लोकसभा क्षेत्र से वो आम चुनाव भी लड़ सकते हैं. पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया, ‘गुजरात में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर चुके पटेल के 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने की संभावना है.’ फिलहाल जामनगर से भारतीय जनता पार्टी की नेता पूनमबेन मादम सांसद हैं.

इसे भी पढ़ेंःउत्तरप्रदेश में भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह आपस में भिड़े, गालियों और जूते की…

पटेल अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के समय पार्टी में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद पार्टी के शीर्ष नेता वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और कांग्रेस प्रदेश पर पूरा ध्यान लगा रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को पार्टी ने यहां कड़ी टक्कर दी थी.

इसे भी पढ़ेंःराफेल मामले में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए : कांग्रेस

हालांकि इससे पहले 21 फरवरी को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अखिलेश यादव के साथ सपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित किया था. जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश (यूपी) में हुए सपा-बसपा गठबंधन का स्वागत करते हुए करा था और कहा कि यह गठबंधन बहुत मजबूत है, जो भाजपा को यूपी में हरा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः#एयर स्ट्राइकः अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ का दावाः हमले में हुआ भारी नुकसान, तसवीरें जारी कीं

Related Articles

Back to top button