
Ranchi : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिलने तथा पूरे राज्य के विभिन्न शहरों को विभिन्न कैटेगरी में सात अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखंडवासियों को बधाई दी है. उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से ही झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है.
इसे भी पढ़ें- विस्थापन का दर्द झेल रहे लोगों को तो पुनर्वासित किया नहीं, डैम के विस्तार से 23 और गांव होंगे…
जानें कौन-कौन से मिले हैं पुरस्कार
- झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार
- रांची को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार
- पाकुड़ को ईस्ट जोन में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार
- चतरा को ईस्ट जोन में बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार
- ईस्ट जोन में गुमला को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज अवॉर्ड
- फुसरो को ईस्ट जोन में बेस्ट सिटी इन सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट का सम्मान
- साहेबगंज को बेस्ट गंगा टाउन कैटेगरी में तृतीय पुरस्कार
- चक्रधरपुर को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का अवार्ड
इसे भी पढ़ें- सूबे में झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई बस नाम की, टास्क फोर्स के गठन से अंजान हैं कई सिविल सर्जन




