GiridihJharkhand

जंगली हाथियों से प्रभावित 40 परिवार के बीच मुआवजा का वितरण

Giridih : जंगली हाथियों के आंतक से प्रभावित 40 परिवार को गिरिडीह पूर्वी वन एवं प्रमंडल गेस्ट हाउस में मुआवजा का वितरण किया गया. स्थानीय विधायक निर्भय शाहबादी और वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार साह ने संयुक्त रूप से प्रभावित आदिवासी परिवारों के बीच 9 लाख का भुगतान किया. जिन प्रभावित परिवार को विधायक शाहाबादी और डीएफओ साह ने चेक दिया. उनमें अधिकांश परिवार सदर प्रखंड गिरिडीह के विभिन्न गांवों के साथ पीरटांड के ग्रामीण शामिल है.

इसे भी पढ़ें- प्रियंका साहू हत्याकांड : प्यार में धोखा खाया, तो रेत दिया गला

हाथियों को भगाने के लिए राज्य सरकार ने दिया है विशेष फंड : राजकुमार साह

डीएफओ ने बताया कि साल 2018 के दौरान ही करीब 40 से अधिक आदिवासियों के खेत के साथ घरों को जंगली हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. इसके बाद प्रभावित परिवारों ने संबधित अंचल पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त हुए समानों की रिपोर्ट दिया. इसके बाद राज्य सरकार ने इन प्रभावित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया. डीएफओ साह ने यह भी बताया कि गिरिडीह और डुमरी में 25 वन्य सुरक्षा समिति का गठन किया जा चुका है. जिन समितियों का गठन किया गया है, उसके लिए राज्य सरकार ने 35 हजार का फंड मुहैया कराया गया है. हाथियों को भगाने के लिए वन्य सुरक्षा समिति को 10 हजार के मैटेरियल में आतिशबाजी, रॉड और टार्च खरीदा जाना है.

इसे भी पढ़ें- कोलकाता की प्रदर्शनी में बोकारो थर्मल की बिनीता की पेंटिग

प्रभावित परिवार के दुख में सहभागी  बनी रघुवर सरकार : निर्भय शाहाबादी

विधायक शाहाबादी ने कहा कि पीरटांड और गिरिडीह के 40 परिवार को मुआवजा का चेक वितरण किया गया है. हालांकि प्रभावितों में महिला स्वयं सहायता समूह भी शामिल है. विधायक शाहाबादी ने कहा कि प्रभावित परिवार के प्रति सूबे की रघुवर सरकार गंभीर हुई  और मुआवजा का फंड वन विभाग को मुहैया कराई है. कहा कि प्रभावित परिवार के दुख में सहभागी बनकर रघुवर सरकार ने तत्काल मुहैया कराया मुआवजा. जिसे प्रभावितों को राहत मिल सके. हालांकि शाहाबादी ने इस दौरान वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से हाथियों के साथ खिलवाड़ नहीं करने का अपील किया.

इसे भी पढ़ें- डीवीसी ने 26 सीसीटीवी कैमरे से बोकारो थर्मल की कॉलोनी को किया हाइटेक

Related Articles

Back to top button