Uncategorized

बिहार में अगलगी का रविवार : छह दर्जन घर व एक दर्जन दुकान खाक, सिलेंडर विस्फोट में दो दमकलकर्मी समेत तीन गंभीर

Patna : बिहार में रविवार को अगलगी की घटनाओं ने भारी तबाही मचायी. राज्‍य के कटिहार, बेतिया, सिवान व सहरसा में चार जगह लगी भीषण आग में छह दर्जन से अधिक घर तथा एक दर्जन दुकानें जल गईं. कटिहार में पूजा के दीपक ने तीस घरों को  आग के हवाले कर दिया. पूजा के दौरान जलाये गये दीपक से हुई अगलगी में लगभग तीस घर जल गये. वहीं बेतिया में अगलगी की घटना के दौरान आग बुझाते वक्‍त दुकान में रखे सिलेंडर में धमाका हो गया. जिसमें दो दमकलकर्मियों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

मिली जानकारी के अनुसार कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के कांतनगर में रविवार की सुबह आग लगने से 30 से अधिक घर जल गए. स्‍थानीय लोगों की मानें तो घटनास्‍थल के निकट विषहरी स्‍थान पर बीती रात पूजा के दौरान दीप जलाए गए थे. आशंका जतायी जा रही है कि इसी से आग लगी होगी. कुछ लोग अलाव से भी आग लगने की आशंका जता रहे हैं. 

आग लगने की सूचना देने के घंटों बाद दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. घंटों दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया. अगलगी में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. दमकल की गाड़ी समय पर पहुंचती तो क्षति को कम किया जा सकता था.

इसे भी पढ़ें – पत्थलगड़ी अभियान का मास्टर माइंड विजय कुजूर अपने सहयोगी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें – बिहार में छात्र संघ चुनाव में हंगामाा, कई स्थानों पर आपस में भिड़े छात्र, चाकूबाजी हुई, पत्थर भी चले, पुलिस ने भांजी लाठी

इसे भी पढ़ें – बिहार : ‘मोदी चौक’ के नाम पर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ता के पिता की बेरहमी से हत्या

अगलगी में दर्जनभर दुकानें जलकर खाक

पश्चिम चंपारण के बेतिया राज परिसर में देर रात अचानक लगी आग में लगभग दर्जनभर दुकानें जलकर खाक हो गईं. अगलगी की इस घटना में एक दुकान में रखे एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया,  विस्फोट में आग बुझाने आए अग्निशमन केंद्र के दो कर्मचारियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में फायरमैन पप्पू कुमार यादव और चंदन कुमार के साथ के साथ दुकानदार मोहन प्रसाद को भी इलाज के लिए शहर के एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

सिवान में लगभग दो दर्जन घर जलकर खाक

सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुपहर गांव में बीती रात भयानक आग लग गयी. हादसे में दो दर्जन घर जल गये. इस अगलगी में दो मवेशियों की भी जलकर मौत हो गयी. सहरसा जिला में भी एक घर में आग लगने की सूचना मिली है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गयी, जिसपर स्थानीय ग्रामीणों ने काबू पा लिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button