
उपभोक्ताओं के सुविधा के लिये ऑनलाइन बिलिंग के साथ सुविधा और ईजी बिजली एप्प भी
आइटी, साइबर सिक्यूटी और आइटी स्कीम में कुल खर्च होंगे 769.1 करोड़ रुपये
वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये तैयार किया गया है यह एक्शन प्लान
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के हित और अपनी बेहतर सर्विस के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. अब झारखंड की बिजली व्यवस्था लैप टॉप से भी कंट्रोल की जा सकेगी. सबसे पहले बात कर रहे हैं स्कॉडा सिस्टम(सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजिशन) की. इसका हिंदी नाम है प्रयर्वेक्षी नियंत्रण और डाटा अधिग्रहण केंद्र. पहले चरण में अप्रैल से रांची, धनबाद और जमशेदपुर में यह सिस्टम काम करने लगेगा. इसके अलावा प्रदेश के 35 लाख बिजली उपभोक्ताओं का पूरा डेटा बेस क्लाउड में है. इसकी सुरक्षा के लिये क्लाउड स्टैंडर्ड सिक्यूरिटी मेनटेन किया जा रहा है, ताकि डाटा लीक न हो. बिजली वितरण निगम आइटी और साइबर सिक्यूरिटी पर 585.1 करोड़ और विभिन्न आइटी स्कीम पर 184 करोड़ रुपये खर्च करेगा. कुल 769.1 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.
कैसे काम करेगा स्कॉडा सिस्टम
स्कॉडा सिस्टम तीन पार्ट हैं. पहला कंप्यूटर, दूसरा कम्यूनिकेशन और तीसरा ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन. इस सिस्टम से यह पता चलेगा कि किस क्षेत्र में कितनी बिजली की खपत हो रही है, डिमांड क्या है. सर्वर से जुड़े होने के कारण तुरंत मुख्यालय में बैठे अफसर को पता चल जायेगा कि उस क्षेत्र में बिजली की क्या खपत है. अगर कहीं भी लाइन ट्रिप करता है, तो तुरंत फॉल्ट का पता लग जायेगा. अगर कोई चोरी से बिजली ली है तो सिस्टम मुख्यालय में बैठे अफसर के लैप टॉप या कंप्यूटर पर सिग्नल बता देगा. पहले चरण में रांची, जमशेदपुर और धनबाद में स्कॉडा सिस्टम अप्रैल से काम करने लगेगा. इसके लिये पावर सब स्टेशनों को जीआइएस तकनीक से जोड़ा जा रहा है.
क्या है स्कॉडा सिस्टम
स्कॉडा सिस्टम सूचना प्रौद्योगिकी और जीआइएस मैपिंग की मदद से बिजली के फीडर, ट्रांसफॉर्मर जंफर, सीटी और सब स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण उपकरण का डाटा संग्रह करता है. समय पर रख-रखाव और मरम्मत की जरूरत को भी बताता है. खराबी की जगह का विवरण बताता है. बिजली वितरण निगम के अनुसार स्कॉडा कंट्रोल रूम में 24 घंटे 10 प्रशिक्षित सदस्यों की टीम तैनात रहेगी. जो कंट्रोल रूम से पूरे शहर की बिजली वितरण प्रणाली पर हाईटेक नजर रखेगी.
आइटी स्कीम के तहत क्या हो रहा काम
आइटी स्कीम के तहत रांची, मेदिनीनगर, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद के पावर सब स्टेशनों की जीआइएएस मैपिंग की जा रही है. इसके अलावा एसएमएस आधारित ट्रांसफॉर्मर सिस्टम और ऊर्जा मित्रों के लिये सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है. जिससे घर में ही उपभोक्ताओं को बिल पेमंट की सुविधा होगी. सरल और समीक्षा के जरीये टीआरडब्ल्यू(ट्रांसफॉरमर रिपयेरिंग वर्क्स) में ट्रांसफॉरमर रिपयेंरिंग का डाटा ऑनलाइन रहेगा. इससे पता चलेगा कि कितने ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त किया गया है. टीआरडब्ल्यू में ट्रांसफॉर्मर कितने रिजर्व हैं यह भी पता चलेगा. हर दिन ट्रॉसफॉर्मर की संख्या का पता चल सकेगा.
सरल समीक्षा बेवसाइट
यह बेवसाइट बिजली वितरण निगम के अफसरों और कर्मियों के लिये है. इससे प्रोजेक्ट की मॉनिटिंग की जा सकेगी. टीआरडब्ल्यू (ट्रांसफॉरमर रिपयेरिंग वर्क्स) में ट्रांसफॉर्मर की अद्यतन स्थिति और रिपेयरिंग किये ट्रांसफॉर्मर की जानकारी उपलब्ध रहेगी.
ईजी-बिजली एप्प से उपभोक्ताओं को क्या मिलेगी सुविधा
- ईजी-बिजली एप मोबाइल में डाउन लोड किया जा सकता है.
- इस एप्प के जरीये उपभोक्ता नये कनेक्शन के लिये आवेदन दिया जा सकता है.
- उपभोक्ता नाम परिवर्तन व लोड परिवर्तन करा सकते हैं.
- उपभोक्ता इस एप्प के जरीये बिल का भी भुगतान कर सकते हैं.
सुविधा पोटर्ल
- इस पोटर्ल के जरीये उपभोक्ता ऑनलाइन बिलिंग कर सकते हैं.
- नये कनेक्शन के लिये आवेदन दे सकते हैं.
- अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- जल्द आयेगा सेल्फ बिलिंग एप्प
वितरण निगम सेल्फ बिलिंग एप्प जल्द ही लांच करेगा. इसके तहत उपभोक्ता खुद मीटर रीडिंग लेकर खुद बिल निकाल सकते हैं. वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को यह भी सुविधा दी है कि भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जितने भी बैंक जुड़े हैं, उससे उपभोक्ता बिल पेमेंट कर सकते हैं.
प्लान खर्च(करोड़ में)
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना 1000
इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट सिस्टम 300
आरएपीडीआरपी पार्ट वन प्रोजेक्ट 15.5
आरएपीडीआरपी पार्ट बी प्रोजेक्ट 476.3
डीडीयूजीजेवाइ 12 वां प्लान 126
एडीपी 737
जेएसबीएवाइ 10807
डिपोजिट व अन्य 250.3
शहरी विद्युतीकरण 900
आइटी, साइबर सिक्यूरिटी व स्कॉडा 585.1
आइटी स्कीम 184
क्या कहते हैं झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग से सदस्य तकनीक
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य तकनीक आरएन सिंह ने कहा कि बिजली वितरण निगम ने जो प्रस्ताव सौंपा है. उसमें यह देखना है कि जमीनी स्तर पर वह कितना कारगर है. उपभोक्ताओं को एप्प व अन्य सिस्टम से कितनी सुविधा मिल रही है. कहीं सिस्टम हैक न हो, इसके लिये साइबर सिक्यूरिटी कितना मजबूत है, इस सभी पहलुओं को देखते हुये आयोग निर्णय लेगा.
क्या कहते हैं वितरण निगम के आइटी के जीएम
बिजली वितरण निगम के आइटी के जीएम संजय कुमार ने बताया कि स्कॉडा से निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी. कम समय में ही फॉल्ट दुरुस्त कर लिया जायेगा. बीलिंग समय पर होने के कारण एप्प लांच किये गये हैं. इससे वितरण निगम के राजस्व में वृद्धि होगी.




