JharkhandMain SliderRanchi

झारखंड में मुख्यमंत्री जन वन योजना का फ्लॉप शो, 13 जिलों में नहीं लगा एक भी पौधा

Ranchi :  झारखंड में मुख्यमंत्री जन वन योजना का फ्लॉप शो जारी है. पिछले डेढ़ साल में वन विभाग इस योजना से सिर्फ 348 लाभुकों को ही जोड़ पाया है. इसमें लाभुकों को प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही गई थी. अगर लाभुक खुद से पौधा लगाता तो काष्ट प्रजाति के लिये प्रति पौधा 67 रुपये और फलदार पौधा के लिये प्रति पौधा 189 रुपये प्रोत्साहन राशि तय की गई थी. अगर लाभुक को वन विभाग पौधा देता को काष्ट प्रजाति के लिये प्रति पौधा 54 रुपये और फलदार प्रजाति के लिये प्रति पौधा 149 रुपये प्रोत्साहन राशि तय की गई थी. इसके एवज में 77.66 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है.

प्रति एकड़ 160 फलदार पौधा लगाने का था लक्ष्य

मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत प्रति एकड़ 160 फलदार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया था. इसके तहत कलमी आम, कटहल, अमरूद, आंवला, बेल और लीची के पौधे लगाये जाने थे. वहीं प्रति एकड़ 445 पौधे काष्ट प्रजाति के पौधे लगाये जाने थे. इसके तहत गम्हार, सागवान, महोगनी, क्लोनल, यूकेलिप्टस और एकासिया के पौधे लगाये जाने थे. इस योजना के तहत ग्रामीणों/ लाभुकों को निजी भूमि पर पौधारोपण एवं खेत की मेड़ पर पौधा लगाने के लिये प्रेरित करना था. पौधारोपण एवं रख-रखाव पर हुये खर्च की आंशिक राशि प्रोत्साहन के रूप में वन विभाग द्वारा दी जाती.

क्या था जन वन योजना का उद्देश्य

प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि के साथ पर्यावरण संतुलन कायम रखना

पौधारोपण के माध्यम से भू-जल संरक्षण करना

निजी क्षेत्र में वनोपज का उत्पादन और इसे बढ़ावा देकर अधिसूचित वनों पर दबाव कम करना था

किसानों की भूमि पर पौधारोपण कर उनकी आय बढ़ाना

राज्य में जनसहयोद से वनाच्छादन को बढ़ाना

किस जिला / वन प्रमंडल में कितने लाभुक, कितने रकबा में पौधारोपण, कितना खर्च

जिलालाभुककितने रकबा में पौधारोपणखर्च
बोकारो00   0000
चतरा नार्थ18   32.24150967
चतरा साउथ00  0000
देवघर34    98.00615851
धनबाद00    0000
दुमका13    18413000
पू. सिंहभूम76    229.76758020
गढ़वा00   0000
गिरिडीह पूर्वी26  95.121056999
गिरिडीह पश्चिमी00      00 

00

गोड्डा00   00    00
गुमला06 9.29105090
हजारीबाग1937.25648522
जामताड़ा3066.402165317
खूंटी0000    00
कोडरमा1132.08219366
लातेहार1759.06430624
पाकुड़000000
पलामू000000
रामगढ़000000
रांची000000
साहेबगंज000000
सरायकेला000000
सिमडेगा4993.91901515
प सिंहभूम49114.86301381

 

इसे भी पढ़ें –

इसे भी पढ़ें –

Related Articles

Back to top button