Uncategorized

वार्ड 12 के लोगों ने कहा- विकास हुआ है, पर पानी की है समस्या

Ranchi : वार्ड नंबर 12 के सामलौंग, केतारी बगान, मुंडा गढ़ा, अखरा कोचा में बनी हुई चौड़ी-चौड़ी सड़क से स्थानीय लोग तो संतुष्ठ हैं, पर पूरी तरह से जल संकट खत्म हो जाता तो उन्हें और खुशी होती है. ऐसा कहना है कि इन इलाकों के आवाम की. इनका कहना है कि हर पोल पर एलइडी लाइट तो लगी हुई है, पर इन इलाकों दर्जनों जगह लगे हुए बोरिंग वाटर जल संकट खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

इसे भी पढ़ें – वार्ड नंबर आठ के मुहल्लेवासी सड़क और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं

पानी की समस्या

लगभग हर वार्ड की तरह ही वार्ड 12 के लोगों की भी मुख्य समास्या पानी ही है. हालांकि इन जगहों पर कई चापाकल और रांची नगर निगम द्वारा डीप बोरिंग करायी गयी है, जिससे लोग अपनी जरुरत पूरी करते हैं. सामलौंग के सिंकदर तिर्की कहते हैं कि हमलोगों के वार्ड में विकास हुआ, सड़क और बिजली भी है. सरीता देवी कहना है कि सिर्फ सुबह में एक ही घंटा पानी आता है. दोपहर और शाम में भी सप्लाई वाटर मिलता तो बहुत सुविधा होती. विक्की की भी यही मांग है.

इसे भी पढ़ें – वार्ड नौ : दो टर्म निगम चुनाव के बाद भी नहीं बदली स्थिति, गंदगी के ढेर पर रहने को मजबूर हैं गितिल कोचा के लोग

सड़क बनी है, पर कुछ और भी बाकी है

मुंडा गढ़ा का कहना है कि हमारे क्षेत्र की सड़क तो बनी हुई है, पर अभी कुछ जगहों पर बननी बाकी है. पानी की भी समास्या वैसी नहीं, जैसी की पहले थी. लेकिन पार्षद से यहां और चापाकल, निगम बोरिंग लगवाने की बात कही थी. वो हो जाता तो स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होती है. केतारी बगान के रमेश कहते हैं कि पांच वर्षों में इन क्षेत्रों काम हुआ है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – वार्ड-13 के पार्षद के निधन के बाद रुका रहा विकास, कई जगहों पर पानी और गंदगी की समस्या

पार्षद का पक्ष

पार्षद पूनम देवी कहती हैं कि उन्होंने अपने वार्ड के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है. कुछ जगहों पर सड़क नहीं बन पाई, लेकिन उसका शिलान्यास कर दिया है, जिसका निर्माण चुनाव बाद हो जायेगा. पानी की समस्या बहुत हद तक हल किया गया. इसे दूर करने के लिए हाल में कई मिनी एचआईडीटी लगाया गया है. इसके अलावा कई चापाकल लगवाये गये हैं. 243 शौचालय, 640 नये एलईडी लगाए गए हैं. विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन लगभग सौ लोगों को दिए जा रहे हैं. सप्लाई वाटर की भी समास्या यहां नहीं है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button