
- सरकार की दलील- यह बिना खर्च और आवंटित राशि है
- योजना और वित्त विभाग का सिविल डिपॉजिट पर कोई नियंत्रण नहीं
DEEPAK
Ranchi: झारखंड में विकास योजनाओं से संबंधित 5133 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा है. यह राशि सिविल डिपॉजिट के नाम से जमा है. राज्य के 36 विभागों को योजना और वित्त विभाग लगातार यह नोटिस देती रहती है कि बजट के प्रावधानों के अनुरूप राशि का खर्च किया जाये. कोई भी विभाग बिना वित्त विभाग की अनुमति के बैंकों में राशि जमा नहीं करे. पर बैंकों का टार्गेट पूरा करने के लिए कई विभागों की तरफ से करोड़ों रुपये सिविल डिपॉजिट के रूप में जमा कराये जा रहे हैं. यह सिलसिला अनवरत जारी है. सरकार के ही वित्त विभाग का कहना है कि 2002-03 में जहां बैंकों में 363 करोड़ रुपये जमा कराया गया था. वह 2017-18 में बढ़ कर 2570 करोड़ हो गया. अभी भी बैंकों में सिविल डिपॉजिट का क्लोजिंग बैलेंस 5153.68 करोड़ रुपये है. विभागों की तरफ से 31 मार्च को बैंकों में यह राशि जमा की जाती है और दूसरे वित्तीय वर्ष में इसमें से कुछ राशि की निकासी भी कर ली जाती है.
सिविल डिपॉजिट लायिब्लिटी की तरह है
सरकार का मानना है कि सिविल डिपॉजिट एक लायिब्लिटी (दायित्व) की तरह है. झारखंड कोषागार नियमावली के रूल 300 और नियम 535 के तहत यह गैरकानूनी है. इसके अनुसार लोक लेखा के तहत प्राप्त की गयी राशि को बैंकों में डिपॉजिट नहीं किया जा सकता है.
सिविल डिपॉजिट की राशि
| वित्तीय वर्ष | डिपॉजिट | निकासी | क्लोजिंग बैलेंस | ||
| 2002-03 | 363.83 करोड़ | 315.83 करोड़ | 178.14 करोड़ | ||
| 2003-04 | 252.64 करोड़ | 257.38 करोड़ | 173.38 करोड़ | ||
| 2004-05 | 213.19 करोड़ | 134.21 करोड़ | 252.36 करोड़ | ||
| 2005-06 | 473.41 करोड़ | 229.21 करोड़ | 496.56 करोड़ | ||
| 2006-07 | 396.56 करोड़ | 307.52 करोड़ | 585.60 करोड़ | ||
| 2007-08 | 732.19 करोड़ | 459.59 करोड़ | 858.20 करोड़ | ||
| 2008-09 | 1319.46 करोड़ | 743.87 करोड़ | 1433.80 करोड़ | ||
| 2009-10 | 575.33 करोड़ | 583.72 करोड़ | 1425.41 करोड़ | ||
| 2010-11 | 1072.54 करोड़ | 887.48 करोड़ | 1610.46 करोड़ | ||
| 2011-12 | 1564.38 करोड़ | 1001.91 करोड़ | 2172.93 करोड़ | ||
| 2012-13 | 1754.05 करोड़ | 1221.89 करोड़ | 2705.49 करोड़ | ||
| 2013-14 | 1371.91 करोड़ | 1281.89 करोड़ | 2795.51 करोड़ | ||
| 2014-15 | 1689.24 करोड़ | 1326.64 करोड़ | 3158.12 करोड़ | ||
| 2015-16 | 1618.44 करोड़ | 1392.86 करोड़ | 3383.70 करोड़ | ||
| 2016-17 | 2094.04 करोड़ | 1328.35 करोड़ | 4149.39 करोड़ | ||
| 2017-18 | 2570.94 करोड़ | 1566.65 करोड़ | 5153.68 करोड़ |
इसे भी पढ़ेंः पलामू : क्लिनिक से हाथी दांत के साथ दो लाख नगद बरामद, जांच जारी




