National

जिनकी कमाई रोकी अब वो मुझे रोकने के लिए एक हो रहे हैं: पीएम मोदी

New Delhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर से विरोधियों पर जोरदार हमला किया. आज पीएम मोदी ओडिसा और केरल के एकदिवसिय दौरे पर हैं. इस क्रम में उन्होंने सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही ओडिशा के बलांगीर में एक जनसभा को भी संबोधित किया.

विरोधियों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे है, साजिशें की जा रही है इतना ही नहीं मोदी को रास्ते से हटाने के लिए अब ये लोग इकट्ठे होने लगे है. उन्होंने कहा कि, संविधान में संशोधन कर सामान्य वर्ग के गरीबों को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है.

पीएम ने कहा कि, एससी-एसटी और ओबीसी को मिले संवैधानिक हक को ‘छुए बिना, छेड़े बिना, छीने बिना’ ये नया प्रावधान हमने किया है. उन्होंने कहा कि, भारत हर साल तेज गति से विकास करने वाला है. ये दौर हमारा है, ये युग हमारा है. बस हमें ईमानदार प्रयास की ज़रूरत है, निरंतर जुटे रहने की जरूरत है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि, एक समूचा तंत्र बना हुआ था, जो फर्जी राशन कार्ड की मदद से अधिकांश अनाज उठवा लेता था. ये लीकेज बंद करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है. अब जब फर्जी राशन कार्ड से होने वाली लूट बंद हुई है तो गरीबों को सस्ते राशन का भी रास्ता साफ हुआ है.

पीएम ने कहा कि, पूरे ओडिशा की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा ऐसे फर्जी कागजी लोग देश के रुपये चुरा रहे थे. ये वो फायदा उठा रहे थे, जिसके असली हकदार हिंदुस्तान के नागरिक थे. आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों लगातार एक के बाद एक अलग-अलग राज्यों का दौर कर संबंधित राज्य को सौगात दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button