Uncategorized

नीता अंबानी के स्कूल में पढ़ते हैं स्टार किड्स अबराम,  आराध्या

Mumbai :  देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का स्कूल चर्चा में हें. 2003 में शुरू हुआ यह देश के महंगे स्कूलों में शामिल है. महंगी फीस वाले नीता अंबानी के स्कूल की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने की थी और आज इस स्कूल को नीता अंबानी संभालती है. यहाँ कई बॉलीवुड के सितारों के बच्चे पढ़ते हैं.  सेलेब्स के बच्चों से भरे इस स्कूल में आम इंसान के बच्चों को एडमिशन पाना बेहद मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं.  स्कूल में शाहरुख खान के बेटे अबराम,   अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चंन की बेटी आराध्या,   आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद राव खान, रितिक रोशन और और करिश्मा कपूर के बच्चे भी यहीं पढ़ते हैं. 

इसे भी पढ़ें: जोधपुर में शूटिंग के दौरान बिगड़ी महानायक की तबीयत, मुंबई से आयी डॉक्टर की टीम

स्कूल की फीस सालाना 1.7 लाख से लेकर 4.48 लाख रुपये 

neeta

स्कूल की सिक्योरिटी काफी जबरदस्त है और हो भी क्यों ना यहाँ बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे जो पढ़ते हैं. बॉलीवुड स्टार किड्स के लिए फेमस इस स्कूल का नाम मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी के नाम पर है. बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं. इसलिए इस स्कूल की फीस भी लाखों में है. इस स्कूल की फीस सालाना 1.7 लाख रुपये से 4.48 लाख रुपये है. यह स्कूल सात मंजिला है. इसकी सिक्योरिटी भी काफी टाइट है और कोई भी अजनबी ऐसे ही स्कूल में नहीं घुस सकता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button