National

सीएम ममता बनर्जी की कविता पश्चिम बंगाल के सिलेबस में

Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा लिखी गयी कविता पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की  कविता को  बंगाल में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ… कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए शामिल किया जायेगा. खबरों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सिंगूर भूमि आंदोलन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के बाद अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सिलेबस का हिस्सा बनने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सड़क नियमों के प्रति जागरुकता लाने के लिए स्टूडेंट्स को ममता की कविता पढ़ायेगा.  ममता बनर्जी ने प्रदेश के कन्याश्री प्रोजेक्ट के लिए एक गाना भी लिखा है. उसे भी स्टूडेंट्स के नये प्लान में शामिल किया जायेगा.

सेफ ड्राइव सेव लाइफ थीम कविता पढ़ाने के लिए कहा गया है

फिजिकल एजुकेशन के पाठ्यक्रम में टीचर्स को सेफ ड्राइव सेव लाइफ थीम कविता पढ़ाने के लिए कहा गया है. 2016 में अभियान की शुरुआत करते हुए बनर्जी ने कहा था कि इसका उद्देश्य नागरिक समाज, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है ताकि लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को लेकर संवेदनशील बनाया जा सके. ममता को ऑल-राउंडर बताते हुए टीएमसी सांसद इद्रीस अली ने कहा कि यह वास्तव में एक शानदार कदम है. हमारे सीएम ने कई किताबें लिखी हैं, इतनी कविताएं लिखी हैं और हमें उन पर गर्व है. हालांकि, विपक्षी दल भाजपा ने इसे सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करार देते हुए इस प्रयास का मजाक उड़ाया है.

Related Articles

Back to top button