Lahore : पंजाब में शनिवार देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर किसी धार्मिक चरमपंथी व्यक्ति ने स्याही पोत दी. संदिग्ध का आरोप है कि आसिफ की पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के इस्लाम के अंतिम नबी होने की मान्यता को संविधान के माध्यम से बदलने की कोशिश की है, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुई हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना के बाद संदिग्ध की पिटाई की, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया. आसिफ अपने गृह नगर सियालकोट में पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी बगल में खड़े लंबी दाढ़ी वाले एक प्रौढ़ पुरूष ने विदेश मंत्री के चेहरे पर स्याही पोत दी.
चेहरा धो कर फिर से दिया भाषण
घटना के तुरंत बाद विदेश मंत्री को उनके सुरक्षाकर्मी वहां से बाहर ले गये. हालांकि, चेहरा धोने के बाद आसिफ अपना भाषण पूरा करने वापस आये. मंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता. ऐसा लगता है कि मेरे विरोधियों ने इसे मुझ पर स्याही फेंकने के लिए कुछ धन दिया है, लेकिन मैं इसे माफ करता हूं और पुलिस से उसे छोड़ने को कहूंगा.’’ आसिफ ने यह भी कहा कि इस घटना से उनकी राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी घटनाओं से उनके प्रति सहानुभूति बढ़ती है.’’
आरोपी का किसी राजनीतिक दल से नहीं है संबंध
इस बीच सियालकोट पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान फैज रसूल के रूप में की है. पुलिस के एक अधिकारी ने रसूल के बयान के आधार पर बताया, ‘‘रसूल का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. उसने पुलिस को बताया कि विदेश मंत्री की पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के इस्लाम के अंतिम नबी होने के तथ्य को संविधान में बदलने का प्रयास किया, इसलिए उसने चेहरे पर स्याही फेंका. इससे उसकी और लाखों पाकिस्तानियों की भावनाएं आहत हुई हैं.’’ उन्होंने कहा कि चूंकि मंत्री प्राथमिकी दर्ज नहीं करना चाहते हैं, ऐसे में पुलिस सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रसूल को छोड़ देगी.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button