
Ranchi : रविवार को लोहरदगा के भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने पंकज को पिस्का स्टेशन के पास रामलाल स्वीटस के सामने गोली मारा और फारार हो गये. घटना रविवार सुबह लगभग 8.30 की है. घटना के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम करने से रांची गुमला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं वरीय पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा : प्रेम प्रसंग में गयी व्यवसायी पुत्र की जान, हिरासत में लड़की की मां, हत्यारा फरार
पंकज ने पिस्का में खरीदी थी जमीन
बता दें कि लोहदगा निवासी पंकज गुप्ता ने पिस्का में जमीन खरीदी थी. जिसकी चाहरदिवारी निर्माण के सिलसिले में अकसर नगड़ी आते-जाते थे. कयास लगाये जा रहे हैं कि इस हत्या का कारण जमीन विवाद है.

लोहरदगा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की हत्या घोर निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को सुबह नगड़ी में भाजपा नेता पंकज गुप्ता की हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए. श्री शाहदेव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार पूरे तरीके से मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है. श्री शाहदेव ने कहा कि उनकी इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी बात हुई है और वो भी इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहित सभी प्रकार की सम्भव सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें – लोहरदगा : बहन से शादी के लिए बनाता था आरोपी पर दबाव, इसलिए कर दी हत्या
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




