Uncategorized

चक्रधरपुर पुलिस पर ग्रामीणों को कुत्ते से कटवाने का आरोप, थाने का घेराव कर रहे ग्रामीण व पुलिस में झड़प, फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Chakradharpur :  कराईकेला थाना प्रभारी गौत्तम कुमार, पुलिसकर्मियों और गांववासियों के बीच झड़प होने की खबर है. पुलिस ने दो राउंड गोलियां भी चलायी. गांव वालों का आरोप है कि  पुलिस तोलकोरा गांव आयी और लोगों को आदिवासी के नाम से जातिसूचक गाली दी.  ग्रामीणों पर कुत्ता भी छोड़ दिया.  कहा गया कि पुलिस के कुत्ते के काटने से ग्रामीण जख्मी हो गये हैं. घटना कराईकेला थाना क्षेत्र के तोलकोरा गांव की है. इस घटना के बाद हजारों ग्रामीण पारम्परिक  हथियारों से लैस होकर थाना का घेराव करने पहुंचे थे. इस क्रम में ग्रामीणों की पुलिस से  बहस हुई.  भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा दो राउंड फायरिंग की गयी, पर भीड़ वहां से गयी नहीं.  बताया गया कि ग्रामीण जातिसूचक शब्द और ग्रामीणों पर कुत्ते छोड़े जाने से नाराज थे.

मामला शांत, ग्रामीण लौटे

वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि ग्रामीण थाने के अंदर घुस कर धक्का-मुक्की करने लगे. बात बहुत बढ़ गयी तो पुलिस को दो-तीन राउंड गोलियां चलानी पड़ी. खबर लिखे जाने तक मामला शांत हो गया था और ग्रामीण वहां से लौट गये थे.

इसे भी पढ़ें – निगम की हेल्थ ऑफिसर के प्राइवेट क्लीनिक में रांची नगर निगम के पानी टैंकर की होती है बुकिंग

ये हुए जख्मी

घटना में मौसा मुंडा, प्यारी मुंडा, कैरी मुंडा, साउ सोय, हर सिंह मुंडा, नॉरी मुंडा, रंजित सोय, मरियम सोनी समेत दर्जनों लोग  घायल हुए हैं. कई महिलाओं को भी कुत्ते ने काट लिया.  इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक के बाद कराईकेला थाना घेराव करने का फैसला किया. कई  वाहनों पर हजारों की संख्या में ग्रामीण कराईकेला थाना पहुंचे थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button