Uncategorized

रास सांसद महेश पोद्दार ने सीएम को लिखा पत्र, नगर निकायों के प्रतिनिधियों का वेतन बढ़ाने का दिया सुझाव

Ranchi : राज्य के विभिन्न नगर निकायों के जन प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के समर्थन में झारखंड के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार आ गये हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर नगर निकायों के जन प्रतिनिधियों के मानदेय एवं सुविधाओं में वृद्धि का सुझाव दिया है. पत्र की प्रतिलिपि राज्य के नगर विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को भी दी गयी है. मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में श्री पोद्दार ने कहा है कि झारखंड के विभिन्न नगर निकायों के विभिन्न पदों पर पदस्थापित निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का मानदेय सम्मानजनक नहीं है. कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार नगर निगमों में महापौर को मानदेय के रूप में मात्र 14000 रुपये एवं पार्षदों को मात्र 7000 रुपये प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है. इसके अलावा उन्हें किसी प्रकार का भत्ता, कार्यालय सचिव, निजी सचिव/लिपिक, दूरभाष, कंप्यूटर/लैपटॉप आदि सुविधाएं भी देय नहीं है.

इसे भी पढ़ें – त्रिपुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से गिरायी लेनिन की प्रतिमा, सीपीएम दफ्तरों में तोड़फोड़

इसे भी पढ़ें – रघुवर सरकार ने सीएम के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल के ससुर को बनाया फार्मेसी काउंसिल का अध्यक्ष, वाइफ पहले से हैं कानूनी सलाहकार

जन प्रतिनिधियों के पक्ष में नीतिगत फैसला लें

श्री पोद्दार ने कहा है कि वर्ष 1988 से वर्ष 2008 तक झारखंड के नगर निकायों के चुनाव नहीं हुए थे. निर्वाचित नगर निकाय जन प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण इस अवधि में राज्य के नगर निकायों की प्रशासनिक व्यवस्था अधिकारियों के हाथों में रही है. इस अवधि में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के पक्ष में किसी नीतिगत फैसले की अपेक्षा तो संभव नहीं थी.  लेकिन, 2008 के बाद से अनवरत दो बार नगर निकायों के चुनाव हुए, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के हाथों में नगर निकायों की सत्ता तो आयी. लेकिन इन्हें सम्मानजनक मानदेय एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बारे में अबतक नहीं सोचा गया है.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : बिना गोली चले इनामी समेत 15 बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी देश का पहला मामला

मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए आवश्यक प्रक्रिया आरंभ करें

महेश पोद्दार ने मुख्यमंत्री से यथाशीघ्र महापौर, उप महापौर, पार्षदों समेत नगर निकायों के सभी श्रेणी के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया आरंभ करने के लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है.  इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों को स्मार्ट फ़ोन, टैबलेट आदि उपलब्ध कराने का निर्णय लेने का भी आग्रह किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button