National

मिशेल के प्रत्यपर्ण के बाद माल्या ने कहा- चुकाऊंगा कर्ज की पूरी रकम

New Delhi: अगस्ता वेस्टलैंड डील में बिचौलिये की भूमिका में रहे क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी के बाद विजय माल्या ने कर्ज लौटाने की पेशकश की है. माल्या ने एक बाद एक किए कई सारे ट्वीट्स कर कहा कि वो पूरा पैसा लौटाने के लिए तैयार है. ट्विटर के जरिए माल्या ने कहा है कि वो कर्ज का प्रिंसिपल एमाउंट अदा करने के लिए तैयार है. लेकिन, ब्याज नहीं चुका पाएगा. माल्या ने कहा कि वह सरकार और बैंक से विनम्रपूर्वक आग्रह करता है कि वे अपना पूरा पैसा ले जाएं.

‘लौटाऊंगा सारा कर्ज’

शराब कारोबारी विजय माल्या ने ट्वीट किया, “प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर मीडिया में कई तरह का नजरिया पेश किया जा रहा है. यह मामला अलग है और कानून के तहत काम होगा. यहां सबसे अहम है लोगों का पैसा और मैं 100 फीसदी कर्ज चुकाने के लिए तैयार हूं. मैं विनम्रता से बैंक और सरकार से पैसे लेना का आग्रह करता हूं. अगर मैं दे रहा हूं तो इनकार क्यों?”

वही मामले को लेकर माल्या ने मीडिया को ही दोषी ठहराते हुए कहा कि उसके प्रत्यर्पण को लेकर मीडिया एक राय बना लेती है. अपने मामले को माल्या ने अलग बताते हुए कहा कि यह अपनी कानूनी कार्रवाई पूरी करेगा. माल्या ने कहा कि उसने कर्नाटक हाईकोर्ट में सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया है.

गौरतलब है कि शराब कारोबारी विजय माल्या ने देश के विभिन्न बैंकों से तकरीबन 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है. इसके बाद से वो फरार है. और वो लंदन में रह रहा है. माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर चर्चा होती रही है. अब मिशेल के प्रत्यपर्ण के बाद माल्या को भारत लाने के लिए बहस तेज हो गयी है.

इसे भी पढ़ेंःभारत के सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 की सफल लॉन्चिंग, बेहतर होगी इंटरनेट सेवा

Related Articles

Back to top button