Uncategorized

बिहार: रिटायर्ड टीचर की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

Madhubani : बिहार में मधुबनी जिले के बासोपटटी थाना अंतर्गत चाटाभनी गांव में कल रात अज्ञात हमलावरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की तेज हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक एके पांडेय ने आज बताया कि मृतक का नाम महाकांत प्रतिहासता (80) है. 

इसे भी पढ़ें: अपराध रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो अपराधियों के एनकाउंटर का आदेश भी दिया जायेगा : मंत्री विजय कुमार सिन्हा

पुलिस मामले की जांच में जुटी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाकांत अपने घर से कुछ गज की दूरी पर एक दलान में अकेले सोये हुए थे तभी उन पर हमला किया गया. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा उन्हें दलान में मृत पाये जाने पर इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गयीं. पांडेय ने बताया कि हत्यारों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button